खुरई: खुरई जिला बनाओ आंदोलन के समर्थन में मुस्लिम समाज व कपड़ा व्यापारी संघ ने जूलूस निकालकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
Khurai, Sagar | Jul 26, 2024 खुरई जिला बनाओ आंदोलन के समर्थन में आज लगभग 2.30 बजे मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोगों ने जूलूस निकालकर खुरई को जिला बनाने के लिए नाराबाजी की। नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा। इसके बाद कपड़ा व्यापारी संघ ने भी शाम लगभग 4 बजे जूलूस निकालकर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।