मैनपुरी: सावन के पहले सोमवार को भीमसेन मंदिर में भक्तों की उमड़ी भीड़, सीओ ने सुरक्षा का लिया जायजा
सोमवार की सुबह भीमसेन मंदिर में भक्तों की उमड़ पड़ी। जिसकी सुरक्षा को लेकर क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने बताया की भक्तों की सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स लगाया गया है। सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जा रही है। भक्तों को किसी भी तरह की कोई समस्या ना हो इसके लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।