मैनपुरी: किशनी क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
किशनी थाना क्षेत्र के खिरिया निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र मोहन लाल ने संदिग्ध परिस्थिति के चलते घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर मैनपुरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है।