मैनपुरी: दन्नाहार थाना क्षेत्र में आवारा गोवंश से टकराई बाइक, बाइक सवार हुआ घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
दन्नाहार थाना क्षेत्र के हालपुरा निवासी बृजभूषण पुत्र जगन्नाथ सिंह मैनपुरी से बाजार करके अपने घर बाइक से वापस जा रहे थे। तभी लालपुर सथनी के पास उनकी बाइक आवारा गोवंश से टकरा गई। जिससे बृजभूषण घायल हो गए। घायल बृजभूषण को उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाकर भर्ती कराया गया। जहां उनका डॉक्टरो के द्वारा उपचार किया जा रहा है।