मैनपुरी: आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पर अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की बैठक का आयोजन हुआ
रविवार की दोपहर शहर के आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के लोगों पर हो रहे अत्याचारों को लेकर जानकारी दी गई। वही 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाते हुए अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया।