गुलगंज थाना क्षेत्र के बिलवार के पास शुक्रवार शाम करीब 7 बजे ट्रक और सेन्ट्रो कार की टक्कर में पाँच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी मृतक और घायल सतना निवासी प्रजापति समाज के बताए जा रहे है। हादसे में महेंद्र , लक्ष्मण, दीपक , सुरेंद्र और लालू की मौत हुई। भूपेंद्र और जितेंद घायल है जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।