अमरोहा: गांव चौधरपुर में ऑनलाइन गेम की लत ने युवक को अपराधी बनाया, ₹60,000 हारकर रची अपहरण की कहानी, मांगी दो लाख
Amroha, Amroha | Aug 6, 2025 आपको बता दे की अमरोहा में ऑनलाइन गेम की लत ने एक युवक को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। जनपद अमरोहा के थाना डिडौली क्षेत्र के ग्राम चौधरपुर निवासी 21 वर्षीय इन्जमामूल हक ने गेम में हारे 60 हजार रुपये के डर से खुद को अगवा कर लिया और परिवार के लोगों से फोन के माध्यम से 2 लाख की फिरौती मांगी जिसके बाद परिवार के लोगों के होश उड़ गए