लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा इस बार जेल की ऊँची दीवारों के भीतर भी श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक बन गया है। पलामू सेंट्रल जेल में कुल 10 बंदी जिनमें 6 पुरुष और 4 महिलाएँ शामिल हैं जो इस बार छठ व्रत कर रहे हैं। जेल प्रशासन ने व्रतियों के लिए विशेष व्यवस्था की है। साफ-सफाई, पूजा सामग्री और शुद्ध जल की व्यवस्था के साथ ही जेल परिसर में कृत्रिम तालाब बनाकर अर्घ्य अर