बसिया: रेफरल अस्पताल में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का आयोजन
Basia, Gumla | Sep 18, 2025 रेफरल अस्पताल बसिया सहित जिला में "स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान" का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य बसंती डूंगड़ूंग ओर विनोद भगत द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट किया।मौके पर जिप सदस्य बसंती डूंगडुंग ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा सभी महिलाएं इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपना इलाज कराये,एक स्वस्थ महिला होने से एक पूरा परिवार चैन की नींद सोता है।