बलवाहाट थाना क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट संचालक सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला। गश्त कर रही पुलिस की नजर जब जख्मी युवक पर पड़ी तो तत्काल उसे इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार और सीटी स्कैन के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।