साहिबगंज: साक्षरता चौक मोड़ के समीप डीटीओ व एमवीआई ने वाहन जांच अभियान चलाकर 27 वाहनों से वसूला ₹58 हजार का जुर्माना
जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के साक्षरता चौक मोड़ के समीप डीटीओ विष्णु देव कच्छप व एमवीआई विजय गौतम ने वाहन जांच अभियान चलाकर 27 वाहनों से ₹58 हजार का जुर्माना वसूला। इस मौके पर जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक नीरज कुमार साह, लिपिक अभिषेक कुमार, रोड इंजीनियर एनालिसिस अनुज प्रसार, आईटी सहायक राजहंस सहित अन्य विभागीय कर्मी मौजूद थे।