गाज़ीपुर: राजगंज चौकी के पास दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
गाजीपुर। शारदीय नवरात्रि के दृष्टिगत शुक्रवार को जिलाधिकारी गाजीपुर और पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत रजागंज चौकी के पीछे गंगा तट स्थित माँ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान नगरपालिका चेयरमैन मौजूद रहे।