कटिहार: पिंडा गांव में जमीन विवाद को लेकर महिला ने एसपी से लगाई गुहार, आवेदन दिया
शनिवार की दोपहर 3 बजे जमीन विवाद मामले को लेकर एक महिला एसपी के पास पहुंची हुई थी। जहां महिला के द्वारा आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई। महिला छोटी देवी ने बताया कि उनके जमीन पर कुछ लोग जबरन कब्जा करना चाहते हैं और उनके पोखर में जहर डाल दिया गया था। जिससे सारी मछलियां मर गई थी। उन्हें काफी नुकसान हुआ था। फिलहाल वे लोग फिर से जमीन कब्जा करना चाहते है।