चेरिया बरियारपुर: मंझौल सोझी घाट शिव मंदिर के समीप पबरा रोड में स्थित SRG इंटरप्राइजेज के प्लांट पर चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम
मंझौल थाना क्षेत्र के पबरा पंचायत में मंझौल सोझी घाट शिव मंदिर के समीप पबरा रोड में स्थित एसआरजी इंटरप्राइजेज के प्लांट पर शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुबह के वक्त संचालक के प्लांट पर पहुंचने बाद जब इसकी जानकारी हुई तो इसकी जानकारी मंझौल पुलिस को दिया। मौके पर घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटे।