चेरिया बरियारपुर: मंझौल पंचायत तीन से चोरी की गई भैंस को पुलिस ने मानसी हाट से किया बरामद, चोर हुआ गिरफ्तार
मंझौल थाना क्षेत्र के मंझौल पंचायत तीन से चोरी की भैंस को पुलिस ने मानसी हाट से बरामद कर लिया। वही भैंस की चोरी करने वाले चोर को भी मानसी हाट से ही गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार चोर की पहचान मंझौल पंचायत तीन निवासी मोहम्मद ताहिर का पुत्र मोहम्मद रिजवान के रूप में हुई। पुलिस ने बरामद भैंस को किसान के हाथो सौप दिया। वही भैस के मिलते ही किसान में खुशी देखी गई।