चेरिया बरियारपुर थाना परिसर में भूमि विवाद से संबंधित समस्याओं के समाधान को लेकर शनिवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन सीओ नंदन कुमार व थानाध्यक्ष के संयुक्त अध्यक्षता में किया गया। जिसमें नौ पुराने मामले में चार मामले का निष्पादन दोनों पक्षों की मौजूदगी में किया गया। इसकी जानकारी सीओ नंदन कुमार ने दिया।