चेरिया बरियारपुर: कुम्भी में सर्पदंश से एक व्यक्ति की हुई मौत से परिजनों में मचा कोहराम
कुम्भी में सर्पदंश के कारण एक व्यक्ति की हुई मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कुंभी वॉर्ड नंबर 06 निवासी रामबालक यादव के पुत्र धर्मवीर यादव चारा कल में मवेशियों के लिए चारा काट रहा था।तभी एक जहरीले सांप ने उसे काट लिया इसके बाद उसकी हालत बिगड़ते देख चिकित्सकों के यहां ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया