बेरमो: निर्मल महतो चौक के पास ट्रक एवं मोटरसाइकिल के टक्कर में दो हुए घायल, प्राथमिक इलाज कर बोकारो रेफर
Bermo, Bokaro | Apr 12, 2024 बेरमो थाना क्षेत्र के अंतर्गत निर्मल महतो चौक के समीप 12 चक्का मालवाहक सीमेंट गाड़ी एवं मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर हो गई।जिसमें मोटरसाइकिल सवार गीता देवी घायल हो गई। वही बेरमो हाईवा एसोसिएशन के अध्यक्ष मंटू नायक एवं स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक उपचार के लिए अनुमंडलीय अस्पताल फुसरो पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर बोकारो रेफर कर दिया।