खजनी: पत्नी का गला काटकर फरसा लेकर बेटे को दौड़ाया, खजनी इलाके में पुलिस को कॉल कर कहा- बीवी को मार डाला, लाश घर में पड़ी है
गोरखपुर में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। बेटे को भी जान से मारने के लिए दौड़ा लिया। वो जान बचाकर घर से भाग गया। बाद में फोन पर अपने नाना को वारदात की सूचना दी। इस बीच आरोपी पति ने खुद पुलिस को कॉल किया। बोला-मैंने अपनी पत्नी को मार डाला है। लाश घर में पड़ी है। सुनते ही हड़कंप मच गया।