बांगरमऊ: आगरा एक्सप्रेसवे पर चार वाहनों की भिंड़त, 10 घायल, ट्रेलर चालक को नींद आने से हुआ हादसा, 4 की हालत गंभीर
उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह करीब 6 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। ट्रेलर चालक को झपकी आने से वाहन अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए दूसरी लेन में पहुंच गया, जिससे चार वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में एक ट्राला, वोल्वो डबल डेकर बस और एक पिकअप भी शामिल रही। बस में 49 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कुल 10 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 4 की हालत गंभीर ब