अतरौली: लाला राम श्री देवी महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया, संस्थापक आशीष शर्मा ने फहराया तिरंगा
लाला राम श्री देवी महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया, संस्थापक आशीष शर्मा ने फहराया तिरंगा अतरौली के रामघाट रोड स्थित लाला राम श्री देवी महाविद्यालय प्रांगण में गणतंत्र दिवस का भव्य ध्वजारोहण समारोह आयोजित हुआ। संस्थापक आशीष शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रगान के साथ सलामी दी गई। संस्थापक को बैंड-बाजे के साथ स्वागत कर परिसर में लाया गया।