हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे की तपोभूमि में श्री गायत्री महायज्ञ की 68वीं वर्षगांठ की तैयारियां शुरू, मेला मैदान सजकर तैयार होने लगा
श्री गायत्री महायज्ञ की 68वीं वर्षगांठ की तैयारियां जोरों पर हैं। आगामी 24 नवंबर से 4 दिसंबर तक होने वाले इस विशाल धार्मिक आयोजन के लिए तपोभूमि प्रांगण को चकाचक बनाया जा रहा है। वर्ष 1957 में ब्रह्मलीन संत स्वामी रोटीराम महाराज नागा स्वामी जी ने कस्बे के इस निर्जन भुतहा स्थान पर विशाल गायत्री महायज्ञ कराकर मां गायत्री की स्थापना कराई थी। तब से यह भुतहा स्था