सरस्वती पूजा के अवसर पर भरनिया पंचायत के गुंजा गांव में तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। रविवार को समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी, विशिष्ठ अतिथि समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई उपस्थित हुए। इस मौके पर सांसद ने झूमर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।