कोतमा: बिजुरी में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए
Kotma, Anuppur | Sep 20, 2025 शनिवार 3:00 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुरी में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी ने चिकित्सालय में इलाजरत मरीजों को फल वितरित करते हुए उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की गई। इस दौरान रिंकूशर्मा, कैलाश कोल, रुक्मणि चक्रवर्ती, सुभाशीष सरकार, राजेश रजक, तरुणेंद्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।