गुना कोतवाली थाना के महावीरपुरा रेलवे ओवर ब्रिज के पास दो बाइक की 2 जनवरी की शाम को टक्कर हो गई। घटना के वायरल वीडियो में जैसा प्रथम दृष्टता बताया गया, दो बाइक सवार आमने-सामने से टकरा गए। जिसमें दोनों लोग घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई, दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल दोनों लोग कौन थे कहा से आ रहे थे कहां जा रहे थे स्पष्ट नही हुआ।