भिनगा: कलेक्ट्रेट भिनगा में जिला स्वच्छता समिति की हुई बैठक, तरल एवं ठोस कचरा प्रबंधन केंद्रों के संचालन कराने हेतु हुई चर्चा
जिलाधिकारी कृतिका शर्मा की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार भिनगा में सम्पन्न हुई। इस दौरान जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने ग्रामों में ओ.डी.एफ. प्लस अंतर्गत निर्मित तरल एवं ठोस कचरा प्रबन्धन केन्द्रों के संचालन कराये जाने पर चर्चा की गई।वही संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।