सफीपुर: माखी थाना परिसर में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी ने थाना समाधान दिवस में लोगों की सुनी समस्याएं, दिए दिशा-निर्देश
Safipur, Unnao | Mar 9, 2024 अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी प्रेमचंद ने माखी थाना परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया। इस दौरान राजस्व से संबधित सात शिकायतें आईं, जिनमें से मौके पर एक का भी निस्तारण नहीं किया जा सका। संबधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर जा कर निष्पक्ष जांच कर निस्तारण करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में मौजूद अपर पुलिस अधीक्षक प्रेम चंद थाना प्रभारी व लेखपाल उपस्थित रहे।