संपतचक: गौरीचक पुलिस ने लखना बाजार से 9 लीटर महंगी विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया
पटना जिले के गौरीचक पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार की रात करीब 10:00 बजे लखना बाजार से एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से विभिन्न ब्रांडों के करीब 9 लीटर विदेशी मंहगी शराब बरामद की है। शराब धंधेबाज की पहचान गौरीचक थाना क्षेत्र के लखना बाजार निवासी नंदा पासवान पिता स्व मुंशी पासवान के रूप में हुई है।