करनैलगंज की उप जिला अधिकारी नेहा मिश्रा ने मैजापुर शुगर मिल में शनिवार को सड़क सुरक्षा अभियान के तहत 50 किसान भाइयों को हेलमेट और रिफ्लेक्टर देकर सम्मानित किया। 4 बजे एसडीएम ने बताया कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने वाले किसानों को सम्मानित करने का उद्देश्य समाज में सुरक्षित यातायात की भावना को बढ़ावा देना है, ताकि लोग सावधानी बरतकर हादसों से बच सकें।