जगाधरी: केंद्र सरकार के द्वारा पेश किए गए बजट को किसान एवं कांग्रेस नेता सतपाल कौशिक ने बताया- खोखला और बेकार
किसान एवं कांग्रेसी नेता सतपाल कौशिक ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने कहा था कि वह किसानों की आय को दुगना कर देंगे। मगर आज के बजट में ऐसा कुछ भी नहीं मिला जिस के किसानों को इसका लाभ मिले। वहीं उन्होंने कहा कि बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। आज का जो बजट आया वह आम लोगों के लिए हक में नहीं है जो की बिल्कुल बेकार है।