जारी प्रखंड के बूमतेल गांव में लाखों रुपये की लागत से तैयार किया गया खेल मैदान व स्टेडियम बदहाल स्थिति में पहुंच गया है।स्टेडियम परिसर में बने कमरे की दीवारें धंस चुकी हैं वहीं कई दरवाजे टूटकर बिखरे पड़े हैं। मैदान में चारों ओर घास-फूस हो गया है। स्टेडियम सिर्फ जानवरों का चारागाह बन चुका है। निर्माण के बाद इसे ऐसे ही छोड़ दिया गया।