त्योंदा: गेहूं उपार्जन में विदिशा जिला प्रदेश में तीसरे स्थान पर, अब तक 5 लाख 877 मीट्रिक टन गेहूं की हुई ख़रीदी
Tyonda, Vidisha | Apr 27, 2025 समर्थन मूल्य पर विदिशा जिले में गेंहू उपार्जन कार्य युद्धगति से क्रियान्वित किया जा रहा है। जिले में अब तक 5 लाख 877 मेट्रिक टन गेंहू की खरीदी की जा चुकी है जो प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। जिला आपूर्ति अधिकारी व उपार्जन के जिला नोडल श्री अनिल तंतुवाय ने जानकारी दी।