जयसिंहनगर: जयसिंहनगर-जनकपुर मार्ग पर लगा जाम, पुलिस ने दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज किया
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत वजयसिंहनगर-जनकपुर स्टेट हाईवे पर सड़क जाम की घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि फरियादी धनीराम मौर्य ने शिक़ायत दर्ज कराया कि हरिदीन साहू, लक्ष्मण साहू समेत अन्य लोगों ने दिनभर उनके वाहन सहित अन्य राहगीरों की गाड़ियों को रोककर गाली-गलौज की और आवागमन अवरुद्ध किया।