कैंपियरगंज: पीपीगंज थाना क्षेत्र में नैनसर टोल प्लाजा के पास ऑटो पलटने से 6 लोग हुए घायल
कैंपियरगंज के पीपीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नैनसर टोल प्लाजा के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई, ऑटो में सवार 6 लोग घायल हो गए हैं, जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए सभी घायलो को, जंगल कौड़िया के सीएससी अस्पताल पहुंचाया, इन घायलों में दो की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।