बेगूसराय: कार्यालय कक्ष में DM की अध्यक्षता में SC-ST अत्याचार निवारण को लेकर बैठक आयोजित, कई निर्देश दिए गए
कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 एवं अन्य संशोधित नियमों के तहत गठित जिलास्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक बुधवार की दोपहर 03:00 बजे आयोजित की गयी. बैठक में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के बारे में बिंदुबार बताया गया.