बेगूसराय: नगर निगम के कर विभाग में चोरों ने वेंटिलेटर तोड़कर की चोरी, तीन मॉनिटर व एक सीपीयू गायब
नगर निगम के कर विभाग में चोरों ने वेंडिलेटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. इस बात की जानकारी बुधवार की सुबह 8:00 बजे मिली. घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व मेयर संजय कुमार नगर निगम कार्यालय पहुंचे. इस दौरान उन्हें कर्मी ने बताया कि तीन मॉनिटर और एक सीपीयू और एक कीबोर्ड चोरों ने चोरी कर लिया है.