गोपालगंज: कलेक्ट्रेट परिसर में पंप चालकों ने डीएम पवन कुमार सिन्हा को मानदेय भुगतान के लिए ज्ञापन सौंपा, मिला भरोसा
जिले के विभिन्न प्रखंड में नल जल योजना के तहत लगाए गए मोटर व टंकी के देखरेख करने वाले पंप चालकों को मानदेय नहीं मिल रहा है। इसको लेकर पंप चालकों ने समाहरणालय परिसर में शुक्रवार को डीएम पवन कुमार सिन्हा को ज्ञापन सौंपने के साथ ही मानदेय भुगतान कराने की मांग की।