पुवायां: पुलिस ने कचहरी गेट से तमंचा, कारतूस, मोबाइल और ₹1 लाख 20 हजार की नकदी के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
दरअसल थाना सदर बाजार पुलिस ने हरदोई जिले के थाना पचदेवरा क्षेत्र के रहने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त आलोक सिंह को गिरफ्तार किया है। जिसकी तलाशी लेने पर एक तमंचा, 3 कारतूस, मोबाइल और 120000 रुपए की नकदी बरामद हुई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है।