शेरघाटी: शराब पीने के आरोप में शेरघाटी पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Sherghati, Gaya | Apr 21, 2025 शेरघाटी थाने के पुलिस टीम ने शराब पीने के आरोप एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। शेरघाटी थाना अध्यक्ष अजित कुमार ने सोमवार शाम 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति शराब पीकर मंझार गांव में हंगामा कर रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर अरविन्द कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।