कहरा: जिला स्कूल सहित जिले के 06 केंद्रों पर BPSC TRE 3 की परीक्षा शांतिपूर्ण रूप से हुए संपन्न,354 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
Kahara, Saharsa | Jul 19, 2024 आज बीपीएससी टी आर ई 3 के पहले दिन की परीक्षा जिला स्कूल सहित जिले के छह केंद्रों पर शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो गए। कड़ी सुरक्षा के बीच एकल पाली में परीक्षा दोपहर 12 बजे शुरू हुए जो दोपहर 2.30 बजे तक चले। पहले दिन की परीक्षा में कुल 3036 परीक्षार्थी में से 2682 परीक्षार्थी ही भाग लिए और 354 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे।