कोंडागांव: कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं एसपी वाय अक्षय कुमार ने जिले के कड़ेनार क्षेत्र के दूरस्थ गांवों का किया दौरा
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने गुरुवार को जिले के अंतिम छोर में मर्दापाल तहसील अंतर्गत अतिसंवेदनशील गांवों का दौरा किया और विकास कार्यों का जायजा लिया।इस दौरान पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार भी उनके साथ थे।कलेक्टर ने वहां प्राथमिक शाला परिसर में आम पेड़ के नीचे ग्रामीणों और बच्चों से मिलकर बातचीत की और उनकी समस्याओं से रुबरु हुए।