छिंदवाड़ा में कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत के बाद प्रशासन अलर्ट पर है। 16 अक्टूबर को आरोन बीएमओ KN भिलवारे ने बताया, मेडिकल दुकानों की कलेक्टर को शिकायत मिली थी। निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग टीम के साथ निरीक्षण किया है। अमानक दवाइयां और प्रतिबंधित कफ सिरप की जांच की गई, कोई अमानक दवाइयां कफ सिरप नहीं मिला। नियम अनुसार मेडिकल संचालित करने निर्देश दिए।