साहिबगंज: साहिबगंज नगर थाने का पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने किया औचक निरीक्षण, दिया कई दिशा निर्देश
एसपी ने नगर थाना का औचक निरीक्षण किया। थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता व पद स्थापित पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव की तैयारी, अपराध पर नियंत्रण, विधि व्यवस्था की समीक्षा की व केस डायरी पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं शहर में लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज को दिखा और आने वाली शिकायतों की जानकारी ली।