साहिबगंज: नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद मेडिकल जांच करवाने के लिए बरहेट पुलिस लेकर आई सदर अस्पताल
बरहेट थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की का बीते दिनों घर से भगाकर 4 दिनों तक लगातार दुष्कर्म करने के मामले में पीड़िता लड़की को पुलिस ने बरामद करने के बाद बीती रात मेडिकल जांच करवाने के लिए सदर अस्पताल लेकर आई। जहां नाबालिग लड़की का मेडिकल जांच करवाने के बाद आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई दिखी। उधर इस मामले में शामिल दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया।