भिवानी: गांव लोहानी के पास सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक हुआ घायल, पीजीआइ रेफर
जुई कलां थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव सांकरोड निवासी योगेश ने बताया कि उसका भाई सचिन शाम चार बजे उसकी बहन के ससुराल गांव बास बिजौली जा रहा था। जब वह गांव लोहानी के नजदीक पहुंचा तो एक वैगनार गाड़ी ने उसके भाई की बाइक को टक्कर मार दी। गाड़ी की टक्कर लगने से सचिन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया।