कटिहार: भसना चौक के पास प्रधानमंत्री के आगमन से लगा जाम, घंटों फंसे रहे लोग
सोमवार की दोपहर 2 बजे भसना चौक के पास काफी विकराल रूप से जाम लग गई। जाम लगने का मुख्य कारण प्रधानमंत्री के आगमन का लेकर था। भसना मैदान में प्रधानमंत्री विधानसभा चुनाव को लेकर जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री को देखने और सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग भसना मैदान पहुंचे हुए थे। जिसके कारण जाम की समस्या उत्पन्न हो गई।