आरा: छोटकी सासाराम गांव स्थित बस पड़ाव समीप सड़क हादसे में बाइक सवार एक अधेड़ व्यक्ति जख्मी
Arrah, Bhojpur | Apr 21, 2024 गजराजगंज ओपी क्षेत्र के छोटकी सासाराम गांव स्थित पड़ाव समीप की है। जहां रविवार की दोपहर हुए सड़ हादसे में बाइक सवार एक अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार जख्मी अधेड़ बिहिया थाना क्षेत्र के अमराई नवादा गांव निवासी स्व.परशुराम सिंह के 55 वर्षीय पुत्र राजदेव सिंह है।