आरा: जगदीशपुर थाना क्षेत्र के भौराही टोला गांव में एक तिलक समारोह में मछली खाने से डेढ़ दर्जन लोग कि तबियत बिगड़ी
Arrah, Bhojpur | Apr 21, 2024 भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के भौराही टोला गांव में शुक्रवार की रात एक तिलक समारोह में मछली खाने से डेढ़ दर्जन लोगों की तबीयत काफी बिगड़ गई। जिसके बाद सभी बीमार लोगों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार उक्त बीमार लोगों में जगदीशपुर थाना क्षेत्र के भौराही टोला गांव निवासी है।