छतरपुर: थाना मातगुवां पुलिस ने गुबरन रोड पर अवैध शराब के संग्रह पर छापा मारा, 60 लीटर कच्ची शराब बरामद
थाना मातगुवां पुलिस ने गुबरन रोड स्थित एक खेत में भूसे के ढेर से 60 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। मौके से 4 प्लास्टिक डिब्बों में भरी शराब, स्टील टंकी सहित करीब 12 हजार रुपये का सामान जब्त किया गया। मामले में आरोपी अजुद्दी यादव निवासी मातगुवां को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे न्यायालय में पेश किया जा रहा है