कटिहार: बरमसिया में दो ट्रक चालकों के विवाद में ट्रक मालिकों में झड़प, एक ने थाने में मामला दर्ज कराया
सोमवार की दोपहर 2 बजे दो व्यक्ति अपना इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंचे थे। जो मारपीट में घायल हो गए। घटना के बारे में घायल भगलु यादव ने बताया कि वे ट्रक के मालिक है और उनका ट्रक रैक पॉइंट में चलता है। उनका ट्रक चालक का जितेंद्र यादव के ट्रक चालक के साथ किसी बात को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। इस विवाद को लेकर भगलू यादव के द्वारा सहायक थाना में मामला दर्ज कराया।